छत्तीसगढ़

महासमुंद : कलेक्टर के हाथों दिव्यांग टिकेश्वरी और तिलकराम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम झलप और फिरगी के दिव्यांग सुश्री टिकेश्वरी जांगले और श्री तिलकराम को आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली। कलेक्ट्रेट परिसर में ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल (बैटरी चलित) की चाबी सौंपी। कलेक्टर ने दोनों से नाम पूछा और कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने दोनों दिव्यांगों को जरूरत और आवश्यकता मुताबिक मोटराइज्ड  ट्राई साइकिल  का तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण देने कहा। समय-सीमा पर बैटरी चार्ज और अन्य तकनीक के बारे में जानकारी लेने की बात भी कही।
कलेक्टर के हाथ से ट्राई साइकिल  पाकर वे बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने गांव में कहीं भी आ जा सकते है। पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अपने हिसाब से वे जल्द ही कोई कामकाज करेंगे। जैसे डबल रोटी, बिस्किट आदि बिक्री या फूल, माला आदि का काम कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे और अपने पैरों पर खड़ा होंगे। इस मौकें पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह उपस्थित थे।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता ने बताया कि बहुत पहले दोनों दिव्यांग 80 प्रतिशत् से अधिक दिव्यांग हैं, इसलिए ऑटोमेटिक ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई है। ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर सकें। उन्होंने बताया कि मोटराइज्ड  ट्राई साइकिल   (बैटरी चलित) आज कलेक्टर के हाथों से उपलब्ध करायी गयी है ताकि ये अपना रोजगार कर अपना जीवन यापन कर सकें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!