सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर हाथ  मुक्का चप्पल से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ  मुक्का चप्पल से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सरोज जायसवाल  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लम्बर थाना सरायपाली का निवासी है कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है। मां संतोषी फ्युल्स सागरपाली  में करीबन 03 साल से काम कर रहा है।  दिनांक 30/09/2025 को रात्रि 07/00 से सुबह 08/00 बजे तक ड्युटी कर रहा था कि  रात्रि करीबन 09/30 बजे सागरपाली के  चिंतामणी भोई पेट्रोल पम्प में  पेट्रोल डलवाने आया और बोला कि पेट्रोल डालो  तब  कितना का पेट्रोल डालना है पुछने पर चिन्तामणी भोई द्वारा  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट किया। उसके बाद चिन्तामणी भोई अपने भाई धीरज भोई को फोन कर बुलाया और दोनों  गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करते हुए आज तूझे जान से मार देंगे कहकर  जमीन में घसीट दिया। मारपीट करने से चेहरा, दाहिने हाथ, कमर, पैर में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना को साथ काम करने वाले नील पटेल एवं नवीन पटेल देखे सुने व बीच बचाव किये है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!