टेकनोलॉजी

2019 मारूति सुजुकी वैगन-आर से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

काकाखबरीलाल| हाल ही में 2019 मारूति सुजुकी वैगन-आर के एक्सटीरियर और इंटीरियर की कुछ फोटो सामने आई थी, जिससे कार के डिज़ाइन और फीचर से जुड़ी कई अहम जानकारी हाथ लगी थी। अब नई वैगन-आर के वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आयी हैं, जिन्हें आप यहाँ जानेंगे :-नई वैगन-आर तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी, इनमें एल, वी और जेड वेरिएंट शामिल हैं। वहीं, मौजूदा वैगन-आर क्रमशः एल, वी और वी+ वेरिएंट में आती हैं। हालांकि नई वैगन-आर के किस वेरिएंट में कौन-से फीचर मिलेंगे, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन वैगन-आर के टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जाएंगे।कद-काठीजानकारी के लिए बता दें, वैगन-आर के वीएक्सआई+ वेरिएंट को पहले स्टिंग्रे के नाम से जाना जाता था। यह अपने अन्य वेरिएंट से लम्बी थी। लेकिन नई-जनरेशन वैगन-आर मौजूदा वैगन-आर के सभी वेरिएंट से लम्बी, चौड़ी और ऊँची हैं। इसके व्हीलबेस को भी पहले के मुकाबले बढ़ाया गया है।

इस मामले में यह इग्निस के बराबर हो गयी है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे भी  इग्निस वाले हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। स्विफ्ट , डिजायर  , अर्टिगा और बलेनो को भी हार्टेक्ट प्लेटफार्म पर तैयार किया गया हैं।
यह पहली बार होगा जब कंपनी वैगन-आर को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में उतारेगी। नई वैगन-आर का 1.0 लीटर 3-सिलेंडर इंजन मौजूदा वैगन-आर वाला ही है। वहीं, इसका नया 1.2 लीटर 4-सिलेंडर इंजन मारूति स्विफ्ट से लिया गया है। यही इंजन डिजायर, इग्निस और बलेनो में भी मिलता हैं।2019 वैगन-आर के एल और वी वेरिएंट 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएंगे। वहीं, इसका जेड वेरिएंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, वी वेरिएंट में भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जाएगा। तीनों वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) में उपलब्ध होंगे। इसी के साथ वी और जेड वेरिएंट में ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प, दोनों इंजनों के साथ दिया जाएगा।न्यू-जनरेशन वैगन-आर को 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। कार की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत भी मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। वर्तमान में उपलब्ध वैगन-आर की कीमत 4.15 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 5.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती हैं। मौजूदा मॉडल की तरह नयी वैगन-आर का भी मुकाबला हुंडई सैंट्रो , डैटसन गो और टाटा टियागो से होगा।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!