तुमगांव:मंदिर के सामने हाथ मुक्का डंडे से मारपीट

तुमगांव । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला दर्ज किया गया है।गोपाल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 1 सिरपुर में रहता है कृषि कार्य करता है दिनांक 27/7/25 को सिरपुर गंधेश्वर मंदिर के पास गंगा आरती के लिए अपने और साथियों के साथ टेंट लगाए थे गंगा आरती के लिए अपने और साथियों के साथ टेंट लगाए थे गंगा आरती के बाद काम धाम करके हाथ पैर धोने के लिए गंधेश्वर मंदिर के सामने नल में गए थे कि अचानक कुछ लोग आए अश्लील गाली गलौच करते हाथ मुक्का डंडा से मारने लगे वे लोग करीब 3, 4 आदमी थे उन्हे ठीक से नहीं देख पाए ये भी नहीं जानते कि वे कहां के थे उनके द्वारा मारपीट करने से सिर, बांए कान के पीछे, बांया हाथ के कोहनी में चोट लगी है तथा चैनसिंग निषाद के सिर में , रिंकु ठाकुर के पीठ, बांए हाथ में चोट लगी है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















