
बसना।बसना अंचल के दूरस्थ वनांचल ग्राम चिपरीकोना में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ संस्कार साहित्य मंच भूकेल के बैनर तले में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक शंकर सिंह सिदार भोलेनाथ, डिगेश्वर साहू अल्करहा ,धनीराम नंद मस्ताना, मानक दास छत्तीसगढ़िया, डीजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ,रुकमणी भोई, नरेश साहू ,गोपाल डडसेना,नित्यानंद राणा कवि गण उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन डिजेंद्र कुर्रे द्वारा किया गया ।किशन कन्हैया पर सुंदर-सुंदर गीत कविता प्रस्तुत की गई । कवि सम्मेलन प्रथम बार आयोजन हुआ था ।गांव वाले काफी प्रसन्न हुए। बीच-बीच में ताली और ठहाकों से गूंज उठा। गांव वालो ने काव्य पाठ का खूब आनंद उठाया। शंकर सिंह सिदार ने अंत में आभार व्यक्त किया और यह पल मुझे आजीवन याद रहेगा यह एक सुकून भरा पल है आप लोगों के मया दुलार से सजी मेरा मन को मोह लिया । सभी का धन्यवाद शुक्रिया किया तथा सभी कवि गण को श्रीफल एवं साल देकर सम्मानित किया।






























