मेरा गांव - मेरा शहरबसना

समूह के महिलाओं द्वारा 2 एकड़ में सब्जी उत्पादन कर कायम कर रही नया मिसाल

(बसना काकाखबरीलाल).

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना अंतर्गत जिले में कृषकों द्वारा बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत् बाड़ी कार्य किया जा रहा है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी के प्रतिज्ञा महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा एकता एवं संगठन से लगभग दो एकड़ रकबा में सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां लाॅकडाउन के कारण सभी लोग घरांे में बंद है, वहीं दूसरी ओर समूह की महिलाओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाड़ी में पौष्टिक सब्जियों के उत्पादन के लिए परिश्रम कर रही है। महिलाओं द्वारा बाड़ी में बरबटी, लौकी एवं करेला सब्जियों के अलावा लाल भाजी, अमारी भाजी तथा चेच भाजी सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
महिला समूह की सदस्य श्रीमती सुशीला निषाद ने बताया कि उत्पादित हरी सब्जियों के स्वयं के उपयोग के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर करेला तीस-चालीस रूपए प्रति किलोग्राम, बरबटी दस रूपए किलोग्राम एवं लौकी दस रुपए प्रति नग के भाव से विक्रय किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को अच्छी आमदनी मिल रही है। उद्यानिकी विभाग द्वारा समूह के महिलाओं को आदान सामग्री प्रदाय किया गया है तथा विभागीय मैदानी अमलें द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इससे आत्मनिर्भर होकर महिलाएं सफलतापूर्वक सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा हैं और यह रोजगार का जरिया बना है। इससे प्रतिज्ञा महिला स्व सहायता समूह के महिलाएं खुश है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!