छत्तीसगढ़देश-दुनियामेरा गांव - मेरा शहर

विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ रायपूर की आवश्यक बैठक 26 अगस्त को

– डिग्रीलाल जगत

रायपुर (काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ रायपुर के तत्वाधान में 26 अगस्त को आवश्यक बैठक रखी गयी है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर रायपुर में सूचना के अधिकार की धारा – 4 को लागू करवाने के लिए परम आदरणीय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के तस्वीर के साथ सत्याग्रह में बैठेंगे। छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ रायपुर के तत्वाधान में निम्न मांगो को लेकर सत्याग्रह किया जाएगा..

  • 1.- वन विभाग, जल संसाधन विभाग, पि डब्लू डी, जनपद पंचायत, पीएचई, नगर पालिका, कृषि सहित अन्य सभी विभागों में सूचना के अधिकार की धारा – 4,1 ख का 100 प्रतिशत पालन हो।
  • 2- जिन जन सूचना अधिकारी वह प्रथम अपीलीय अधिकारी के विरुद्ध बार-बार द्वितीय अपील की स्थिति बन रही है उसे202 के तहत बर्खास्त करने की अनुशंसा की जाय।
  • 3 लगभग दो से तीन वर्ष की पेडेसी को चल रही है उसे खत्म करने के लिए शेष रिक्त राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति विज्ञापन के माध्यम से माननीय अंजलि भारद्वाज जी के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार गेर लोक सेवकों को किया जाए ।
  • 4 सूचना के अधिकार धारा 19-8 ख के तहत आवेदकों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।
  • 5- छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एंटी करप्शन में सूचना के अधिकार को लागू किया जाए।
  • सभी आरटीआई कार्यकर्ताओं अपनी अपनी व्यवस्था से छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर में उपस्थित होने का कष्ट करें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!