आईसबीएम युनिवर्सिटी में अभिज्ञान 2020 का भब्य शुभारंभ कल से

(छुरा काकाखबरीलाल).
छूरा .आईएसबीएम युनिवर्सिटी के द्वारा विज्ञान एवं युवाओं में छूपे नव वैज्ञानिक सोच को नया आयाम देने दो दिवसीय अभिज्ञान-२०२० का भव्य आयोजन २० जनवरी से हो रहा है। इस कार्यक्रम का लोकार्पण जिला पुलिस अधीक्षक एम. आर. अहिरे एवं आईएसबीएम युनिवर्सिटी के चॉसलर डॉ. विनय एम अग्रवाल के करकमलों से होगा। ज्ञातव्य है कि दो दिवस तक चलने वाले अभिज्ञान-2020 में राज्य के लगभग छ: जिलों से विज्ञान संकाय एवं विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में रूचि रखने वाले छात्र भाग लेंगें। इस विषय पर जानकारी देते हुए युनिवर्सिटी के डीन डॉ. एन.कुमार स्वामी ने जानकारी दिया की टेक-फेस्ट 2020 में विभिन्न इवेंट्स है जिसमें बच्चे भाग लेंगे साथ ही खेल-खेल में विज्ञान की बारिकियों को भी समझेंगे। इस टेक-फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में ड्रोन फ्लाईन, मिरर मिस्ट्री जैसे कई इवेंट्स बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि एवं अभिज्ञान को प्रेरण करने में सहायक होगा। साथ ही विभिन्न कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों से आने वाले अतिथ्य प्रतिभागियों का स्वागत् है।
































