देश-दुनिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जंगला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का किया शुभारंभ

ब्यूरो / बीजापुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) लॉन्च कर दी है। भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर नरेंद्र मोदी जी ने ये योजना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लॉन्च की। इस योजना के तहत देश के करीब 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) मिलेगा। यहां पर पहले चरण की आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की गई है। मोदी ने कहा कि देश में 1.5 लाख गांव में हेल्थ और वेलनेस सेंटर खुलेंगे। यहां सिर्फ बीमारी का इलाज ही नही होगा बल्कि यहां पर हेल्थ चेकअप की सुविधा भी मिलेगी।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस साल पेश किए गए बजट में इस योजना घोषणा की थी। योजना का खर्च केंद्र और राज्य मिलकर उठाएंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को फायदा होने की संभावना है। यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और सीनियर सिटीजन इंश्योरेंस स्कीम का स्थान लेगी।इनके तहत अभी 30 हजार रुपए का वार्षिक कवरेज प्रदान किया जाता है। इस योजना लागू करवाने का जिम्मा राज्यों का होगा। ये राज्यों पर निर्भर करेगा कि वे इसे लागू करना चाहते हैं या नहीं। एक अप्रैल, 2018 से सरकार के पास इसके लिए 2000 करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे। बीमा कवर के लिए उम्र की भी बाध्यता नहीं रहेगी।इसमें पहले से मौजूद बीमारियां भी कवर होंगी। ये स्कीम कैशलेस होगी और इसमे परिवार के सदस्यों और उम्र का बंधन नहीं होगा। योजना में रजिस्टर्ड किसी भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में इलाज हो सकेगा। पिछले 10 साल में मेडिकल का खर्च 300 फीसदी बढ़ गया है। देश में मेडिकल का 80 फीसदी खर्च लोग अपनी जेब से उठाते हैं। इस खर्च का बोझ आम आदमी पर न पड़े इसलिए मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना बनाई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!