सरायपाली
सरायपाली : ज्यादा बात करता है कहते हुए मारपीट

सरायपाली. अर्जुन सिंह राजपूत ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 01 विरेन्द्र नगर में रहता है । ड्रायवरी का काम करता है दिनांक 22 सितंबर को उनके मोटर सायकल को बनाने के लिये उनके दोस्त नमिन्दर सिंह नगिना के साथ पोस्ट ऑफिस चौक के पास मैकेनिक के पास गया था 10 बजे दुकान के बाहर खडा था उसी समय मुण्डा उर्फ मुकेश यादव आया और ज्यादा बात करता है कहते गाली गुप्तार कर जान से मार दुंगा कहते हुये हाथ में रखे कोई ठोस वस्तु से मारपीट किया, मारपीट करने से सिर, बांये कान के पास,बांये आंख के भौवा के पास चोटे आई है खुन निकल रहा है। मुण्डा उर्फ मुकेश यादव मारपीट कर वहां से भाग गया। घटना को दोस्त नमिन्दर सिंह नगिना एवं अन्य लोग देखे है पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






























