बसना

लॉयनेस क्लब बसना का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न।

देशराज दास महासमुंद सहायक ब्यूरो

काकाखबरीलाल/बसना। लॉयनेस क्लब की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह भव्य रूप से विप्र भवन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी थी। शपथ अधिकारी लॉयनेस अनिता कपूर जी (डिस्ट्रिक्ट PRO), एरिया ऑफिसर लॉयनेस श्रद्धा गुप्ता एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु जयसवाल आदि कि उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ लॉयनवाद के जनक लॉयन मेलविन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रजवलित कर किया गया। उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत सन्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में लॉयनेस क्लब सारगढ क्वीन की अधयक्ष दिव्या केशरवानी जी, लॉयनेस सुशीला जगतरामका जी भी उपस्थिति रही।
नवगठित टीम में आगामी सत्र 2018-19 की अध्य्क्ष सीमा जयसवाल सचिव सचिता बेहरा
कोषाध्यक्ष वीना साहू
ने शपथ ग्रहण की।

मुख्य अतिथि श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने क्लब के सेवा कार्यो की तारीफ की और अपना सहयोग हमेशा देने की उद्घोषणा की शपथ अधिकारी डिस्ट्रिक्ट PRO द्वारा सभी पदाधिकारियों को विधि पूर्वक शपथ दिलवाई गयी और मेडल पहनाकर सम्मान भी किया गया।
एरिया ऑफिसर श्रद्धा गुप्ता द्वारा उद्बोधन में अभिमन्यु जायसवाल जी द्वारा बसना में लायनेस क्लब का खुलना बसना की उपलब्धि बताई।
अध्य्क्ष सीमा जायसवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और आभार प्रकट किया साथ ही आगामी दिनों में आयोजित संभावित सेवा कार्यो की जानकारी भी दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!