महासुमंद

साईकिल से आ रहे हमाली को कार ने मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में विजय निषाद ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम बेमचा वार्ड नं 04 में रहता है SWC गोदाम में हमाली का काम करता है रोज की तरह  दिनांक 26.11.2024 को सुबह करीब 09.00 बजे SWC गोदाम ग्राम शेर में हमाली का काम करने गया था शाम करीब 03.30 बजे काम खतम होने के बाद अपनी सायकल से अपने घर बेमचा वापस आ रहा था जैसे ग्राम मोंगरा फिंगेश्वर जाने का रास्ता आम रोड पहूंचा उसी समय पीछे से एक कार वाला तेजी व लापरवाही पूर्वक अपने कार को चलाते लाकर  सायकल में ठोकर मार दिया जिससे  गिर गया, तब  उठकर कार वाले की कार को देखा जो रेनाल्ट कंपनी की नीले रंग की कार क्रमांक CG 04 MY 0519 था जो ठोकर मारने की बाद वहां से भाग गया। कार क्रमांक CG 04 MY 0519 के ठोकर मारने से बायें पैर का घुटना, कमर तथा दाहिने पैर की अंगूली में चोंटे आयी हैं। इस घटना को साथ के आने वाले हमाल दिलीप यादव, नरेंद्र यादव, अमन ध्रुव देखें एवं उठाकर लाये हैं। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS  के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!