छत्तीसगढ़

बदमाश की दबंगई यहां गुजरना हुआ मुश्किल, बंदूक टिकाकर वाहन चालकों से करते हैं लूटपाट

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में स्थित चिल्फी घाटी से आना-जाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया है। यहां बदमाशों की दबंगई बढ़ती जा रही है। उपद्रवी बंदूक टिकाकर चालकों से मारपीट और लूटपाट करते हैं। वहीं कमजोर पुलिस व्यवस्था के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल बीती रात चिल्फी घाटी के नागमोड़ी पास रायपुर से कानपुर जा रही एक ट्रक को रोककर अज्ञात लोगों ने चालक पर बंदूक टिकाकर पहले मारपीट की, फिर उसके पास रखे नगदी 45 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित चालक को इलाज के लिए कवर्धा स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का नाम अरविंद गंगाराम उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है। लचर पुलिस व्यवस्था, बदमाशों की दबंगई जारी बता दें कि चिल्फी घाटी में इस तरह की घटना आम होती जा रही है। मौका मिलते ही बदमाश वाहन चालकों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। इधर लचर व्यवस्था की वजह से सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है, तब तक बदमाश दूर भाग जाते हैं। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से वाहन चालकों को लूट का शिकार होना पड़ रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!