उत्तरप्रदेश

इलाके में प्यार की भीग मांगती रही बहन पर भाई को नहीं आया तरस , बहन के प्रेमी को सुलाया मौत की नींद

मेरठ( काकाखबरीलाल).सलीम नाम का युवक एक युवती से बेइंतहा मोहब्बत करता था और वह उससे शादी करना चाहता था। युवती भी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन, उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत बैठ गई। पंचायत में युवती के भाइयों ने सलीम को समझाया और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सलीम के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार था कि वह बिल्कुल नहीं माना। इसके बाद बहन से फोन करवाकर रात में सलीम को अकेले घर बुला लिया गया। सलीम के पहुंचते ही उसके भाइयों का खून खोल उठा। इस दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए भाइयों के सामने खूब गिड़गिड़ाती रही लेकिन, उन्हें कोई तरस नहीं आया। उन्होंने पहले सलीम को बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शायद दोनों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा होगा।घटना मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के भूसा मंडी इलाके की है. इलाके में दिन निकलते ही हत्या की घटना से सनसनी फैल गई. जिसके बाद आरोपी फरार हो गया. लेकिन घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. दरअसल स्पोर्ट्स कारोबार से जुड़ा सलीम भूसा मंडी इलाके की रहने वाली लड़की से प्यार कर बैठा. बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें होने लगी. जिससे क्षुब्ध होकर लड़की का भाई मोहसिन लगातार इस प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहा था. मोहसिन ने झूठी शान की खातिर प्लानिंग के तहत सलीम की हत्या की साजिश रच डाली.
पहले सलीम को प्रेमिका से फोन करवा कर घर बुलाया. जहां मोहसिन और सलीम का झगड़ा हुआ. जिसके बाद सड़क से गुजर रहे सलीम को मोहसीन ने गोली मार दी. इलाके के लोगों ने हत्या का यह दिल दहला देने वाला नजारा अपनी आंखों से देखा. हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसके बाद हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है. इससे पहले शुक्रवार को खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में झूठी शान की खातिर किशोरी के पिता ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी.
सलीम की हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गए। उधर, युवती अपने प्रेमी सलीम के पास बैठकर रोती रही। बताया गया कि उसके भाइयों और परिजनों ने सलीम और युवती के साथ खूब मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!