उत्तरप्रदेश

दुल्‍हन के प्रेमी ने शादी में की अंधाधुंध फायरिंग….दुल्हा के जगह भाई को लगी गोली … हुई मौत

प्रतापगढ़. यूपी में दुल्‍हन के एक प्रेमी ने शादी के दौरान गोली चला दी, लेकिन गोली दूल्‍हे की बजाय दुल्‍हन के चचेरे भाई को लग गई और उसकी मौत हो गई. जब दिल्‍ली से आई बारात का स्वागत किया जा रहा था. तभी दुल्हन के प्यार में आरोपी युवक विवाह स्थल पर पहुंचा और दूल्हे को निशाना बनाकर गोली चला दी. लेकिन बारात के स्‍वागत की व्‍यवस्‍था में लगे दुल्‍हन चचेरे भाई को लगी और घायल होने के बाद जब उसे इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया जा था, इसी दौरान उसने रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया.यह सनसनीखेज घटना मंगलवार रात प्रतापगढ़ के सरायखेर खा गांव की है. प्रतापगढ़ पुलिस ने बुधवार को दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह (38) की हत्या के आरोप में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तारी के बाद आरोपी विवेक ने कबूल किया कि वह दुल्हन से प्यार करता था और शादी रोकने के लिए उसने दूल्हे को निशाना बनाकर गोली चलाई थी. हालांकि, वह निशाना चूक गया और गोली प्रेम को लगी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है जो घटना के समय उसके साथ था.

रानीगंज पुलिस के डिप्‍टी एसपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात सरायखेर खा गांव में निगम सिंह की बेटी की शादी होनी थी. दूल्हे की पार्टी दिल्ली से आई थी। जब स्वागत समारोह हो रहा था और दुल्हन का चचेरा भाई प्रेम व्यवस्था में व्यस्त था, तभी दुल्हन के प्यार में होने का दावा करने वाला आरोपी विवेक सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और दूल्हे को निशाना बनाकर गोली चला दी. हालांकि गोली प्रेम को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.डीएसपी ने कहा, “शुरू में पुलिस को शक था कि यह जश्न में हुई फायरिंग का मामला है, लेकिन विस्तृत जांच और आरोपी से पूछताछ में उसकी मंशा का पता चला.” रानीगंज थाने में विवेक सिंह व उसके साथी फिरोज आलम के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डीएसपी ने कहा कि विवेक लड़की और उसके परिवार को धमकी दे रहा था कि अगर उन्होंने किसी और के साथ उसकी शादी तय करने की हिम्मत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी की शादी को रोकने के लिए कई प्रयास किए थे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!