पटेवा: पंद्रह हजार रूपये को क्यो वापस नही कर रही कहते पिटाई

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पैसे को लेकर गाली गलौज मारपीट का मामला सामने आया है। रीमा जोशी ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम लखनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी है । पढी लिखी नही है । रोजी मजदूरी का काम करती है । दिनांक 12/10/2025 के दोपहर करीबन 02.30 बजे गांव के तिलक धुरी के साथ उसके मोटर सायकल में झलप जा रही थी कि झलप-लखनपुर रोड आम पेड़ के पास ग्राम छिन्दौली के रहने वाले रूपेश दास मानिकपुरी द्वारा 15 हजार रूपये को क्यो वापस नही कर रही हो बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है तथा जान से मारने की धमकी दिया है । मारपीट से दोनो गाल, गर्दन, बांये पैर, दाहिने हाथ कंधा, पीठ में चोट आकर दर्द हो रहा है । घटना को तिलक धुरी व अन्य लोग देखे सुने है । रूपेश दास मानिकपुरी से किसी प्रकार का कोई रूपये-पैसा नही लिया । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















