महासमुंद

महासमुंद : कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

जन चौपाल में प्राप्त हुए 42 आवेदन

 

 

हर मंगलवार आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जन चौपाल में लोगों ने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह से एक-एक कर मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगे व समस्याएं रखी। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जन चौपाल में महासमुंद कांपा की जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह ने रीपा में बिजली कनेक्शन के लिए, श्री रामजीवन ने बोनस राशि की भुगतान के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपे। इसी तरह पिथौरा के श्री उमेन्द्र कुमार साहू ने पौधा परिवहन कार्य में कम दर पर राशि भुगतान की शिकायत की। गाम सुरकीपाली के श्री श्यामलाल ने सीमांकन कार्य में विलंब होने पर आवेदन दिए। बागबाहरा बरबसपुर की चांदनी साहू ने आधार कार्ड बनाने, सरायपाली देवलभांठा के श्री ललित कुमार नंद ने खसरा सुधार कार्य के लिए कलेक्टर को आवेदन दिए। इसी तरह आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!