रायपुर
सीएम भूपेश बघेल की माता का निधन,राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

रायपुर.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का रविवार की शाम निधन हो गया. उनका इलाज पिछले कई दिनों से रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था. ब्रेन के निचले हिस्से की संवेदना तंत्र प्रभावित होने के बाद उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया था. तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद रखा गया था
.दिल्ली से भी डाक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी.विशेषज्ञों की देखरेख में उनकी तबीयत में लगातार सुधार भी हो रहा था, लेकिन रविवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गयी, जिसके बाद डाक्टरों ने तुरंत उनकी आपात चिकित्सा शुरू की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
AD#1



























