रायपुर

इश्क का खुमार ऐसा कि आशिक ने एकतरफा प्यार में शिक्षिका का अपहरण कर लिया

(रायपुर काकाखबरीलाल).इश्क का खुमार ऐसा कि सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में शिक्षिका का अपहरण कर लिया। बता दें कि मामला मुंगेली जिले के भालूखोंदरा थाना क्षेत्र के लालपुर का है, जहां स्कूल में शिक्षिका पढ़ा रही थी तभी चार युवकों ने उसका अपहरण कर बोलेरो में लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया है। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार एक आरोपी शिक्षिका से प्रेम करता है और उसे शादी के लिए परेशान कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्या अनंत, रमेश कुर्रे एवं 2 साथी ने शिक्षिका रंजना रात्रे को अगवा कर स्कूल से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर पड़ोसी जिले की पुलिस को भी मामले की सूचना दी। अपहरणकर्ताओं के प्रदेश की सीमा लांघने से पहले ही आरोपियों को कवर्धा जिले के बोड़ला में पुलिस ने धरदबोचा। फिलहाल शिक्षिका रंजना सकुशल है। मामले में दो आरोपी ही गिरफ्तार हुए और दो आरोपी फरार बताए जा रहे है। 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!