सरायपाली

सरायपाली:स्वागत सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

सरायपाली :- युतियुक्तकरण के तहत संकुल केन्द्र डुडूमचुवाँ में विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों का प्रशासनिक स्थानांतरण के फलस्वरूप पांच शिक्षकों का आगमन हुआ है तथा एक विद्यालय से शिक्षक अन्य संकुल में स्थानांतरित हुए हैं।नए शिक्षकों के स्वागत एवं स्थानांतरित शिक्षक के विदाई हेतु रायपानी जंगल के सुरम्य वादियों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य डोम लाल पारेश्वर,अध्यक्षता टिकेश्वर पटेल,विशिष्ट अतिथि के रूप में नवागंतुक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम संकुल समन्वयक छबिलाल पटेल कार्यक्रम का संचालन करते हुए नवागंतुक शिक्षक शिक्षिकाएं का स्वागत करते हुए संकुल की परंपरा से अवगत कराया तथा सभी शिक्षकों से मिलकर विद्यार्थी हित में कार्य करने की सलाह दी गई।
नवागंतुक शिक्षक शिक्षिकाओं में सुशील कुमार नायक सहायक शिक्षक (शास प्राथ शाला मोहनमुंडा),सुंदर लाल डडसेना और डिंगर दास वैष्णव दोनों सहायक शिक्षक (शास आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ), कु.अंबिका बरिहा विज्ञान सहायक नई नियुक्ति और कु.प्रियंका बाघ व्याख्याता (दोनों शास हायर सेकंडरी स्कूल डुडूमचुवाँ) का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर,तिलक गुलाल और पेन डायरी भेंट कर स्वागत किया गया,वहीं संकुल से विदा ले रहे डिग्रीलाल पटेल सहायक शिक्षक(शास प्राथ शाला काकेनचुवाँ से शास प्राथ शाला कंवरपाली)को शाल श्रीफल और पेन डायरी पुष्प गुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गई।
नवागंतुक शिक्षक शिक्षिकाओ ने स्वागत भाषण देते हुए अपने पूर्व शाला का जिक्र किया और नवपदस्थ शाला में मिलकर नया करना का संकल्प लिया।इस बीच सुशील नायक ने कविता के माध्यम से हमर संकुल डुडूमचुवाँ के महत्व का गुणगान किया,जिसमें सभी स्कूलों का जिक्र था,इसके पश्चात सुंदर लाल डडसेना मधुर ने कहा कि संकुल के अनुभवी शिक्षकों के साथ काम करने की बात दोहराते हुए अपनी कविता “जहां न पहुंचे रवि,वहां पहुंचे कवि,और जहां न पहुंचे कवि,वहां पहुंचे अनुभवी” का वाचन किया फिर डिंगर दास वैष्णव ने शिक्षकों को अपनी क्षमता के अनुरूप बच्चों को ज्ञान देने की सीख दी और कहा कि शिक्षक के लिए कोई चीज नामुमकिन नहीं होता। कु.अंबिका बरिहा ने हास्य पंक्तियों के साथ अपने शिक्षकीय जीवन के शुरुवात की बात बताई।व्याख्याता कु.प्रियंका बाघ ने पूर्व अनुभवों के साथ स्कूल और संकुल का नाम रोशन करने की बात कही।अंत में विदा ले रहे शिक्षक डिग्रीलाल पटेल ने संकुल और अपने स्कूल के यादों को साझा करते हुए कहा कि भले ही शासन की नीति के कारण स्थानांतरण हुआ है,लेकिन अब भी वो इस संकुल से जुड़े हुए हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि यादव,संतोष साव,दुर्गेश नायक,हरिप्रिया चौधरी,दिनेश पटेल,जय प्रकाश बरिहा,
मीरा पटेल,ज्योति पटेल,मनोज कुमार बिश्रा,कुमार पटेल,कीर्तन दीवान,रूपसिंह सिदार,यादराम साहू,मीना बाघ,संजय कुमार दीवान,छबिलाल साव,धनंजय पटेल,हेमंत चंद्रवंशी और कु.अंजनी चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में यादराम साहू ने आभार प्रदर्शन किया,कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक छबिलाल पटेल ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!