बसना

बसना : काॅलेज में वैल्यू ऐडेड कोर्स का हुआ आगाज

बसना (काकाखबरीलाल). स्वर्गीय जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.के. साव के निर्देशन तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग द्वारा वैल्यू ऐडेड कोर्स/ सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन किया जा रहा है । यह कोर्स 30 घंटों का होगा जो कि 10 दिनों तक 02 जनवरी से 13 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
इस वैल्यू ऐडेड कोर्स के लिए सबसे पहले महाविद्यालय के सभी संकायों के इच्छुक विद्यार्थियों ने गूगल फॉर्म भर कर इस कोर्स के लिए पंजीयन कराया।
इस वैल्यू एडेड कोर्स से विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयीन पाठ्यक्रम के अलावा इस कोर्स के लिए अलग पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को अपने मूल्यों को वर्धित करने के लिए एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वरदान साबित होगा। 30 घंटे के लिए इस सर्टिफिकेट कोर्स में विद्यार्थियों को इससे संबंधित परीक्षा देना होगा। जिसके लिए उन्हें इस कोर्स के लिए कोर्स के अंतिम दिन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
कला संकाय में हिंदी ,अर्थशास्त्र एवं इतिहास विभाग को संयुक्त रूप से सम्मिलित कर कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए ” छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं छत्तीसगढ़ में लोगों की आर्थिक स्थिति” विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स /वैल्यू ऐडेड कोर्स संचालित किया जा रहा है।

हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष एन. के.प्रधान द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों से सहायक प्राध्यापकों को स्रोत वक्ताओं (रिसोर्स पर्सन ) को आमंत्रित किया जा रहा है । कला संकाय में व्याख्यान/ अध्यापन के लिए स्रोत वक्ता के रूप अंकित भाई, डॉ कृष्ण कुमार साहू , दीपक कुमार साहू तथा अर्थशास्त्र में व्याख्यान /अध्यापन हेतु मकरध्वज राणा ,एन.के. भोई विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।
विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ” फंडामेंटल ऑफ केमिस्ट्री एंड बेसिक लैबोरेट्री टेक्निक्स” विषय पर वैल्यू ऐडेड कोर्स संचालित किया जा रहा है जिसमें रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमती आरती साव द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों से सहायक प्राध्यापको को स्रोत वक्ताओं ( रिसोर्स पर्सन) के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है । विज्ञान संकाय में सागर वर्मा ,सुश्री लता भोई, नवीन कुमार साहू ,श्रीमती सरस्वती सेठ ,श्रीमती सब्या पटेल ,मुकेश पटेल ,अनिल गुप्ता व्याख्यान/ अध्यापन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।
वाणिज्य संकाय में वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “विनियोग और उद्यमिता का परिचय” विषय पर वैल्यू ऐडेड कोर्स संचालित किया जा रहा है जिसमें वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष अजय कुमार जलक्षत्री द्वारा स्रोत वक्ताओं के रूप में तरुण कुमार ध्रुव ,प्राची गुप्ता, एकता रानी मक्कड़ ,एवं शाखा प्रबंधक आईडीएफसी बैंक बसना ,शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बसना को विशेष रूप से आमंत्रित किए जा रहे हैं ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!