सरायपाली : अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में नवीन बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम रोहिना थाना सरायपाली तहसील बसना जिला महासमुंद छ.ग. का स्थायी निवासी है शासकीय माध्यमिक शाला रोहिना में चपरासी के पद पर कार्यरत है । दिनांक 10.11.2022 दिन गुरूवार के शाम लगभग 05.00 बजे शासकीय माध्यमिक शाला रोहिना मं चपरासी के पद पर पदस्थ है स्कूल बंद होने के बाद स्कूल आहता में बने मेन गेट पर ताला लगा रहा था तभी वहां पर ग्राम रोहिना निवासी प्रकाश सेठ पिता केशव सेठ आया और उन्हें जबरन ताला की चाबी को छीन कर ले गया उनके द्वारा प्रकाश से चाबी वापस मांगने पर उन्हें अश्लील गंदी गाली दिया तथा उत्तेजित होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर नीचे जमीन में गिरा दिया और उपर चढकर बैठ गया था तथा उनको जान सहित मार डालने की धमकी दिया है गंदी गाली सुनने में बुरा लगा है तथा जान सहित मार डालने की धमकी देने पर वह बहुत डरा सहमा है । इस घटना को गांव के ही लखे राणा, लाभो राणा तथा गणनायक बेहरा देखे सुने है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























