सरायपाली

बलौदा: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर घर के सामने खेल रहे बच्चे की मारी ठोकर

बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर घर के सामने खेल रहे बच्चे को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। भिष्मदेव साहू ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम कुमसीसरार का निवासी है कक्षा एम0ए0 तक पढा लिखा है। दिनांक 18/05/2025 के लगभग 10.30 बजे घर के सामनें ग्राम कुसमीसरार में पुत्र मुन्ना साहू उम्र 03 वर्ष खेल रहा था कि मुण्डपहार की ओर से आ रहे होण्डा साईन मोटरसायकल का चालक लोकनाथ पटेल पिता जयराम पटेल निवासी कुसमीसरार अपनें मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे पुत्र का बायें पैर में चोट आया है एक्सीडेंट करते हुये सुर्या साहू पति जोगेन्द्र साहू एवं सावित्रि साहू पति उपेन्द्र साहू निवासी कुसमीसरार देखे हैं। पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!