सरायपाली : फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवम नाबालिक बालिकाओं पर हो रहे अपराध के आपराधिक आरोपियों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सरायपाली में दिनाक 16/12/21 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 470/21 धारा 366,भा.द.वि.कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान दिनांक 07/02/23 को थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर सुचना मिला की अपहृता को इच्छापुर निवासी पंकज साहू शादी करने का प्रलोभन देकर घर से भगा कर केरल ले गया था जो कि लड़की की तबीयत खराब होने पर छिपते छिपाते इच्छापुर में आया है मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ लेकर आरोपी के घर दबिश दिया गया जहा अपहृता को दस्तयाब कर व आरोपी को पकड़ा गया आरोपी पंकज साहु पिता किशोर साहु उम्र 22 वर्ष साकिन इच्छापुर थाना सरायपाली जिला महासमुन्द को पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया अपहृता का कथन लेने पर बताया गया की आरोपी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर घर से भगा कर ले जाकर बिना शादी किए बतौर पत्नी के रूप में रखकर दिनांक 18/12/21 से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करना बतलाए जानें पर आरोपी के खिलाफ़ धारा 366,376,ipc 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक ठाकुरेश्वर भुवार्य सौदामनी बगरती व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा



























