सरायपाली

सरायपाली : स्वयंसेवक मो. आकिब का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड हेतु क्षेत्रीय स्तर पर चयन

सरायपाली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर छह राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड हेतु 200 स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर में 6 राज्यों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे जो आगामी अक्टूबर -नवंबर महीने में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा ।

स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य इकाई के कार्यक्रम अधिकारी यू.के.बरिहा के कुशल मार्गदर्शन में मो.आकिब का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में चयन होना गर्व का विषय है। इसके पूर्व स्वयंसेवक मो.आकिब का चयन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में किया गया है। मो. आकिब जिला स्तरीय एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से चयनित होकर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड की चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होगा। यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। मो. आकिब के क्षेत्रीय स्तर पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होने पर जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डा. मालती तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए.एल. पटेल,राष्ट्रीय सेवा योजना के सामान्य इकाई के कार्यक्रम अधिकारी यू.के. बरिहा,महिला इकाई के कार्यक्रम अधिकारी तारा पटेल, अजय राजा, राजेश्वरी सोनी, ओमप्रकाश मेरावी, ह्यूमा लीला दीवान कमलाबाई दीवान, नंद किशोर प्रधान, बृजलाल पटेल रविशंकर मांझी, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई संदेश दिये हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!