तुमगांव: शराब पीने से मना करने पर पिटाई


तुमगांव( काकाखबरीलाल) आरक्षी केद्र में पुरूषोत्तम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 03 श्रीराम वाटिका महासमुंद में रहता है , गांडाघाट तुमगांव में सब्जी फार्म का व्यवसाय है । दिनांक 05.03.2024 को शाम 04 बजे अपने फार्म को देखने आया था । फार्म अंदर जाकर देखा तो चन्द्र साहू निवासी तुमगांव , योगेन्द्र जेंड्रे उर्फ यमराज निवासी अमावश, एवं उनका एक अन्य साथी वहां फार्म के अंदर शराब पी रहे थे तथा तुमगांव का संतोष सेन पानी पाउच बेंच रहा था जिसे शराब पीने से मना करने पर नहीं माने तब उन लोगो का फोटो खींच रहा था । इस बात से नाराज होकर वे तीनो अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से सिर में चोंट लगी है । डायल 112 को फोन किया तो वे लोग वहां से भाग गये । घटना को संतोष सेन तथा नंदकुमार यादव देखा सुना है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























