नौकरी:भारतीय मानक ब्यूरो में 46 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, वे BIS की ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है।
पदों की संख्या : 46
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम पदों की संख्या
मानकीकरण विभाग 4
अनुसंधान विश्लेषण 20
प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (MSCD) 22
योग्यता
मानकीकरण विभाग
बी.टेक/बी.ई. या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव।
अनुसंधान विश्लेषण
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (MSCD)
किसी भी विषय में एमएससीडी ग्रेजुएशन / इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होने के साथ कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।
सैलरी
उम्मीदवारों को सैलरी 70000/- रुपये दी जाएगी।





















