रायपुर

प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए लाॅटरी आज गरीब परिवार के बच्चों का फ्री में होगा दाखिला

रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ के विभिन्न निजी स्कूलों में आरटीई (Right to Education) के तहत गरीब परिवार के बच्चों को प्रवेश के लिए पहली ऑनलाइन लॉटरी आज होगी. ऑनलाइन लॉटरी में चयनित होने पर गरीब परिवार से आने वाले बच्चों को 8वीं तक की कक्षाओं में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा.
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न निजी स्कूलों के 80 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 79,492 आवेदन मिले हैं. इनमें 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार से आने वाले बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा. 
क्या है आरटीई
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है. इसके लिए केंद्र सरकार ने 26 अगस्त 2009 को आरटीई विधेयक की मंजूरी दी थी. इस विधेयक के अनुसार भारत में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है. 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!