महासुमंद

खल्लारी: ट्रेक्टर का ट्राली पलटी मामला दर्ज

खल्लारी ( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पोटिया का निवासी है कक्षा 10 वीं तक पढा है । रोजी मजदूरी का कार्य करता है तथा पत्नि बिमला बाई सिन्हा भी रोजी मजदूरी का कार्य करती है जो दिनांक 01/02/24 को मजदूरी हेतु गांव के छगन लाल साहू के लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर बिना नंबर में अन्य 20-22 महिला मजदूरो के साथ बैठकर मजदूरी काम हेतु खुबीराम द्वारा लिये रेगहा खेत पांडे प्लाट में जा रहे थे कि दोपहर करीबन 12.00 बजे ग्राम पोटिया नहर रास्ता लोहा पुलिया के पास उक्त ट्रेक्टर के चालक खुबीराम साहू द्वारा ट्रेक्टर को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाने से  ट्रेक्टर का ट्राली पलट गया जिससे पत्नि बिमला सिन्हा के बांया कंधा , श्यामलो बाई के कमर, रेवती बाई के दोनो हाथ, डिगेश्वरी के बांये हाथ , ईश्वरी के बांये कोहनी, रेवती बाई बरिहा के सीना, गायत्री बाई के सिर में व अन्य महिलाओं को भी चोटे आई है जिसे डायल 112 व 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये जिसे अच्छे इलाज के लिए प्रायवेट अस्पताल अकाल पुरख महासमुंद में भर्ती कराकर इलाज करा रहे है ।  ट्रेक्टर चालक के द्वारा ट्रेक्टर को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाने से ट्रेक्टर ट्राली पलटने से पत्नि व अन्य महिलाओं को चोट आई है ।  पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!