सरायपाली

सरायपाली : 78 पंप के अवैध कनेक्शन पकड़े गए

विद्युत संभाग में विगत 9 सितंबर से लगातार संयुक्त चेकिंग की कार्यवाही जारी है। इसके अंतर्गत सतर्कता महासमुंद की टीम के साथ कुल 6 अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम संयुक्त रूप से किसी भी वितरण केन्द्र में आकस्मिक जांच की कार्यवाही कर रही है।

छुईपाली वितरण केन्द्र के अंतर्गत 2 दिनों में 78 पंप के अवैध कनेक्शन पकड़े गए। इससे अवैध पंप कनेक्शनधारियों में हड़कंप मच गया है। 4 दिनों में 132 लोगों द्वारा स्थल पर ही अस्थाई कनेक्शन की मांग की गई। मंगलवार को सरायपाली शहर में 6 टीमों द्वारा सघन जांच एवं बकाया राशि वसूली का अभियान चलाया गया। इसमें 7 बिजली चोरी के प्रकरण बनाए गए। 3 कनेक्शन में उपभोक्ताओं द्वारा कटी हुई लाइन को अवैध रूप से जोड़ा जाना पाया गया। इन सब पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 व 138 के तहत कानूनी कार्यवाही किए जाने आरक्षी केन्द्र में जानकारी विभाग द्वारा दी गई है। वहीं विगत दो दिन से गढ़फुलझर क्षेत्र में 6 टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। 100 से अधिक अवैध पंप कनेक्शन पर कार्रवाई जारी है। सघन जांच व बकाया राशि की वसूली की संयुक्त कार्यवाही आकस्मिक एवं सतत रूप से जारी रहेगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे वैध अस्थाई कनेक्शन लेकर ही पंप चलाएं, कानूनी कार्यवाही और दुर्घटनाओं से बचें। विभाग की ओर से विद्युत देयकों का समय से भुगतान कर अधिभार एवं विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचने की अपील विद्युत उपभोक्ताओं से की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!