रायपुर

पूरे प्रदेश में जमकर बरसे बदरा… जाने कहां हुई कितनी बारिश

रायपुर (काकाखबरीलाल). पूरे छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में मानसून (monsoon) दस्तक देने के बाद जमकर मेहरबान नजर आया है.यहां कई जगह बदरा खूब बरस रहे हैं. 1 जून से 5 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 280.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह बारिश rain के शुरुआती बारिश के लिहाज से बेहतर माने जा रहे हैं. राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा जो आंकड़े 1 जून से 5 जुलाई के बीच जुटाये गये हैं उनमें सबसे ज्यादा बारिश प्रदेश के कोरबा जिले में हुई है. आंकड़ों के अनुसार कोरबा में बारिश का औसत आंकड़ा 484.8 मिलीमीटर का है, जबकि दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 162.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है.

प्रदेश के अन्य जिलों का हाल
बारिश के औसत रिकॉर्ड एक जून से अब तक सरगुजा में 230.2 मिमी, सूरजपुर में 315.7 मिमी, बलरामपुर में 271.8 मिमी, जशपुर में 323.8 मिमी, कोरिया में 252.3 मिमी, रायपुर में 268.1 मिमी, बलौदाबाजार में 351.5 मिमी, गरियाबंद में 319 मिमी, महासमुंद में 267.3 मिमी, धमतरी में 279.6 मिमी, बिलासपुर में 275 मिमी, मुंगेली में 194.9 मिमी, रायगढ़ में 265.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 326.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 290.9 मिमी, दुर्ग में 297.4 मिमी, कबीरधाम में 230.2 मिमी, राजनांदगांव में 189.3 मिमी, बालोद में 266.2 मिमी, बेमेतरा में 348.2 मिमी, बस्तर 196.1 मिमी, कोण्डागांव में 262.5 मिमी, कांकेर में 238.9 मिमी, नारायणपुर में 236.2 मिमी, सुकमा में 427 मिमी और बीजापुर में 292.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के सात जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा त्वरित अनुमान में भी छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश के बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुन्द, धमतरी,बालोद, गरियाबंद,कांकेर, दंतेवाड़ा बीजापुर और सुकमा जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कही-कहीं पे भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जारी की है. राजधानी रायपुर में भी दोपहर के बाद झमाझम बारिश हो रही है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!