युवती ने दिया अदम्य साहस का परिचय , मोबाइल लुटेरे से डटकर की मुकाबला , पकड़कर पुलिस को सौंपा

रायपुर( काकाखबरीलाल). राजेंद्र नगर के बजाज कॉलोनी में रहने वाली सोनिया बंशी की बहादुरी न केवल दूसरी युवतियों के लिए बल्कि युवकों के लिए भी मिसाल है. वॉक के दौरान मोबाइल छिनने की कोशिश करने वाले शातिर लुटेरे से भागने की बजाए सोनिया उल्टे उससे भिड़ गई और फिर लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया.राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात बजाज कॉलोनी में रहने वाली सोनिया बंशी अपने घर के बाहर टहल रही थी. इस दौरान आरोपी दीपक बघेल पासकर उसे धक्का मारकर गिरा दिया, और उसके मोबाइल को लूटकर भागने का प्रयास किया. सोनिया ने साहस दिखाते हुए आरोपी के पैर को पकड़ लिया और मदद के लिए चिल्लाने लगी.सोनिया की आवाज सुनकर आसपास मौजूद पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 393 के तहत अपराध दर्जकर न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक बघेल के खिलाफ कोतवाली थाना में पूर्व में लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.






























