रायपुर

प्रदेश में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत

रायपुर (काकाखबरीलाल) . रायपुर एम्स में ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीज की मौत हो गई. प्रदेश में ब्लैक फंगस से दूसरी औऱ एम्स रायपुर में पहली मौत है. कोरिया जिला की निवासी महिला की ब्लैग फंगस से मौत की नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने पुष्टि की है.

कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन की रहने वाली करुणा वर्मा को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था. महिला कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गई थी. नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने बताया का कोरिया जिले की निवासी महिला पांच दिन पहले भर्ती हुई थी, बढ़ते इनफेक्शन को देखते हुए मरीज का ऑपरेशऩ भी किया गया था, लेकिन कॉर्डियक अरेस्ट होने की वजह से मौत हो गई है.

वर्तमान में एम्स रायपुर में ब्लैग फंगस से पीड़ित 61 मरीज भर्ती है, सभी का इलाज जारी है. 61 मरीज में से 12 मरीजों का आंख, कान, जबढ़ा मस्तिष्क का ऑपरेशऩ हो चुका है. ऑपरेशऩ के लिए एम्स में डॉक्टरों की एक अलग से टीम बनी हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं एम्स के डारेक्टर डॉ नितिन नागलकर कर रहे हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!