देश-दुनिया
पुलिस और माओवादियों के बीच झड़प दो नक्सली ढेर

मुंबई. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर किया.
बता दें क महाराष्ट्र का गढ़चिरौली नक्सल प्रभावित जिला है
इससे पहले सोमवार को गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान कर बड़ी घटना को अंजाम दिया था. परमिली इलाके में नक्सलियों ने अचानक चार ट्रैक्टर और दो टैंकरों में आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों का नुकसान हो गया
AD#1



























