कोंडागांव

झोपड़ी गिरने से महिला हुई घायल 4 वर्षीय मासूम की बाल – बाल बची जान

कोडागांव (काकाखबरीलाल).    जिले के फरसगांव थाना अंतर्गत ग्राम बरकई के खेत में बने झोपड़ी के गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उसकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। दोनों को 108 की सहायता से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। जहां महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू मरकाम अपनी 4 साल की बच्ची अल्का मरकाम के साथ खेत में गई हुई थी। इसी बीच अचानक बारिश होने पर वह शाम को वापस झोपड़ी में आई। अंदर घुसने के बाद अचानक झोपड़ी गिर गई। इसके कारण महिला व बच्ची दब गई और वह महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने झोपड़ी में दबी महिला व बच्ची को बाहर निकाला। उसे 108 की सहायता से गंभीर स्तिथि में उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!