पटेवा: ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पुष्पकांत पटेल ने पुलिस को बताया कि वह रावणभाठा पारा पिथौरा का निवासी है । कक्षा एम.एस.सी. तक पढा लिखा है । वार्ड क्रमांक 03 पिथौरा का पार्षद एवं सभापति है । दिनांक 10.06.2025 को स्वंय व मामीसास ग्राम खिरसाली से अपने कार क्रमांक CG 04 LT 2808 में झलप आ रहा था कि शाम करीबन 04.50 बजे टुरीडीह-रायतुम रोड ग्राम जोरातराई मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG 10 AS 5843 के चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । एक्सीडेन्ट से कार का दाहिने ओर का पिछला दरवाजा, लाईनर, पीछे का बम्फर, सामने साईड ग्लास एवं सामने का बम्फर क्षतिग्रस्त हो गया है । किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुआ है । पुलिस ने281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























