इन चीनी ऐप से हट सकता है बैन सरकार के दिशा -निर्देश अनुसार करना होगा काम

दिल्ली (काकाखबरीलाल)केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है। चीन की टिक टॉक एप समेत 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है टिक टॉक समेत 59 चीनी ऐप से बैन हट सकता है। सरकार ने सभी चीनी ऐप पर बैन नहीं लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिक टॉक समेत तीन चीनी मोबाइल ऐप से बैन हट सकता है। लेकिन उसके लिए इन कंपनियों को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर काम करना होगा। इन सभी ऐप पर मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकों के डाटा चोरी और उनकी प्राइवेसी लीक को लेकर बैन लगाया है।
इनको लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही थी। जिसके बाद मोदी सरकार ने इन एप के खिलाफ कार्रवाई की है। आईटी मंत्रालय ने सोमवार को ऐसे 59 चीनी ऐप की लिस्ट जारी की। जो अब भारत में प्रतिबंधित हैं। ऐसे में टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर से भी हटा दिया है। टिक टॉक कंपनी पर बैन लगने के बाद उसके अधिकारियों ने कहा है कि सरकार के आदेश का अनुपालन की प्रक्रिया जारी है। कंपनी और सरकार के बीच बातचीत हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टिक टॉक कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हमने किसी भी तरह की कोई जानकारी ना तो चीन और ना ही किसी विदेशी सरकार के साथ शेयर की है। अभी हमारी बातचीत सरकार के साथ चल रही है। सरकार के सभी नियमों का पालन पूरी तरह से कंपनी कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने इन चीनी ऐप पर आईटी सेक्शन 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें बैन किया है। सरकार ने कहा कि नियम 2009 और खतरों की प्रकृति को देखते हुए 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह ऐप कुछ गतिविधियों में लगे हुए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता नागरिकों की सुरक्षा और यूजर्स के डाटा चोरी के संकेत मिले थे। ऐसे में अगर यह कंपनियां साबित कर देती हैं कि इन पर सभी लगे आरोप गलत हैं, तो सरकार इन ऐप पर लगा प्रतिबंध हटा सकती है।






























