
निवेश साव ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चिमरकेल का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 24 जून को शाम करीब 06.30 बजे खेती किसानी के काम से उनके पिताजी कीर्तन साव के साथ मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रं0 CG 06 GP 1407 से ग्राम चिमरकेल से ग्राम पिलवापाली जा रहे थे मोटर सायकल को स्वयं चला रहा था पिछे उनके पिताजी बैठे थे तभी लोग चिमरकेल से पिलवापाली के बीच दबे सिंह के खेत के पास पहुंचे थे कि सामने पिलवापाली तरफ से आ रही मो0सा0 क्रं0 CG06 GU0853 के चालक ने अपने मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रांग से आकर हमारे मो0सा0 को एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरे पिताजी किर्तन साव के सिर में व दाहिने पैर पंजा, एवं शरीर में गंभीर चोंटे आई जिसे ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये जिसका प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर दिनांक 25.06.2022 को बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती किये जिसका ईलाज दिनांक 27.06.2022 तक ईलाज कराये जिसे तबियत में सुधार नहीं होने से वापस बसना अग्रवाल नर्सिंग होम ला रहे थे कि बसना में उसकी मृत्यु हो गयी पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है





























