सरायपाली

भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते व्यक्ति को भंवरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास पाटले के एवम् थाना प्रभारी बसना लेख राम ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही की निर्देश दिए गए थे । जिसके तारतम्य में दिनांक 23/11/2020 को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लंबर की ओर से एक चार पहिया वाहन डस्टर क्रमांक Ç.G. 04 K P 8868 में एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में लेकर बड़ेसाजापाली की ओर जा रहा है । जिसकी सूचना पर तत्काल थाना बसना स्टाफ को सूचित कर साथ लेकर ग्राम करना पाली मेन रोड के पास उक्त वाहन का इंतजार किया गया । जो दिनांक 24:11 20 को करीब 4:00 बजे सुबह लंबर की ओर से आ रही

संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ किया गया जो गाड़ी में बैठे व्यक्ति और अपना नाम राजेश पटेल बताया जिसके गाड़ी के डीक्की को चेक करने पर कुल 15 नग सफेद कार्टून में कुल 180 बाटल अंग्रेजी शराब रखे मिला उक्त शराब के संबंध में व वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नहीं होना बताया । कि आरोपी राजेश पटेल पिता फीरन पटेल उम्र 38 वर्ष ग्राम भवरचुआ चौकी भंवरपुर थाना बसना के कब्जे से कुल 180 बोतल अंग्रेजी R-7 रिजर्व रियर व्हिस्की शराब कीमती 46800/ एवं एक नग मोबाइल रियल मी कंपनी कीमत 10000 /नकदी रकम 4730/एवं एक डस्टर वाहन कीमत 800000/ कुल जुमला 8 लाख 61 हजार 530 रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34,(2 )आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में भंवरपुर पुलिस स्टाफ एवं थाना बसना स्टाफ का योगदान रहा।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!