प्रदेश में 10 वीं -12वीं बोर्ड का रिजल्ट इस डेट को जारी होगा

रायपुर(काकाखबरीलाल ).छत्तीसगढ़ प्रदेश में 10 वीं -12वीं बोर्ड परोक्षों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी अब परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो अंकों को फीड करने का काम किया जा रहा है। जून के दूसरे हफ्ते में परीक्षा परिणाम जारी होगा। परिणाम जारी करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त समय लेकर काम का इंतजाम दिया जा रहा है। जिम्मेदारियों की माने तो 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी होगा। प्रदेश में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई थी। 2 मार्च से 12वीं और 3 मार्च 10 वींकी परीक्षा लेना माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने की थी। 10 वीं के 3 लाख 92 हजार परीक्षार्थी और 12वीं के 2 लाख 77 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड परीक्षा के दौरान एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी है। प्रदेश में 20 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी और फिर रद्द गई है। अब बोर्ड परीक्षार्थियों को परइ-बोर्ड परीक्षा के आधार पर माशिमं के जिम्मेदार पास कर रहे हैं। माशिमं के अधिकारियों की मानें तो एक हजार विद्यार्थियों को छोड़ दें तो इस बार माशिमं का परिणाम शत-प्रतिशत जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिव प्रो. विजय कुमार गोयल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। परिणाम जून के दूसरे हफ्ते में जारी होगा। इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों की तैयारी का निर्देश जारी किया हूं।


























