कोरबा

कोविड अस्पताल से 47 मरीजों को ठीक होने के बाद किया गया डिस्चार्ज,

कोरबा(काकाखबरीलाल)। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि आज कोरबा कोविड 19 अस्पताल से 47 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इनमें से 13 जशपुर से और 34 मरीज कोरबा के रहने वाले हैं। बता दें कि अब तक कोरबा कोविड19 अस्पताल से 97 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। सीएमएचओ डॉ बीबी बोर्डे ने इस खबर की पुष्टि की है।

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में आज राजधानी रायपुर और कोरिया जिले में तीन-तीन नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1952 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 694 हो गई है। यहां अब तक अ 1249 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!