खरसिया
गांधी जयंती के अवसर पर कोयला सत्याग्रह का हुआ आयोजन

– डिग्रीलाल जगत
तमनार/ रायगढ़ (काकाखबरीलाल)। पेलमा में महात्मा गाँधी जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर कोयला सत्याग्रह का आयोजन किया गया । जिसमें कोयला प्रभावित क्षेत्र के 56 गाँव के लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रायगढ के राजपरिवार के राजा देवेंद्र प्रताप सिहं भी शामिल हुए । संकल्प में सभी गाँव के लोगों ने संकल्प लिया कि अपनी कृषि भूमि गैर कृषि काम के लिए जमीन नहीं देगे । यदि देश के विकास के लिए कोयला की जरूरत हैं तो सामुदायिक संगठन कोयला खोदकर सरकार को देगें और देश के विकास में सहभागी बनेंगे यह संकल्प भी पारित किया।
AD#1

























