रायपुर
छत्तीसगढ़ : इन…. स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर (काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ में रविवार को अनेक स्थानों पर बारिश हुई, वहीं आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है।
एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है इसेलेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इधर राजधानी रायपुर में आज सुबह रूक-रूककर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में आज दिनभर बदली छायी रहेगी और रूक-रूककर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी।
AD#1

























