खरसिया

रायगढ़ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को भारतीय दलित साहित्य अकादमी के द्वारा किया गया सम्मानित

– डिग्रीलाल जगत

रायगढ़ (काकाखबरीलाल)। भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर दलित आदिवासी के उत्थान हेतु कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाता है, इसी क्रम में 08 सितंबर को धमतरी के जैनब पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। रायगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में दलित आदिवासी एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु भीम आर्मी के द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है भीम आर्मी के सुश्री दीपमालिका भारती एवं श्रवण महेश जी को धमतरी में आयोजित भारतीय दलित साहित्य अकादमी के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।सुश्री दीपमालिका भारती जी के द्वारा बच्चों को बहुत ही अल्प शुल्क में ट्यूशन पढ़ाया जाता है बच्चों में नैतिक मूल्य,कैरियर गाइड व संवैधानिक अधिकार को ले कर लगातार पिछले 5 सालों से शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। भारती जी के द्वारा महिलाओं को साक्षर करने हेतू भी विशेष प्रयास किया जाता है शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देख कर दलित साहित्य अकादमी के द्वारा माता सावित्री बाई फुले शिक्षा मैत्री आवार्ड से सम्मनित किया गया।

श्रवण कुमार महेश जी के द्वारा अम्बेडकर मिशन बेबी फ्यूचर इंग्लिश मीडियम स्कूल,गांधीनगर रायगढ़ में संचालित किया जा रहा है जिसमे बहुत ही कम फीस में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है,साथ ही साथ दलितों आदिवासियों के हक अधिकार को ले कर लगातार सामाजिक आंदोलन करते रहते है।ग्राम पिण्डरी के हिना महेश जी को शराब बंधी व महिला सशक्तिकरण व वॉर्ड नंबर 34 के निवासी सगुन महेश व जनाब मंजूर खान को समाज सेवा में अपने विशिष्ट कार्यो हेतु सम्मानित किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!