खरसिया

लायंस क्लब खरसिया सिटी का बृक्षारोपण निरन्तर जारी

डिग्री लाल जगत रायगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट

काकाखबरीलाल खरसिया:- पर्यावरण के संरक्षण एवं इसके प्रति जन जागरण हेतु लायंस क्लब खरसिया सिटी के तत्वाधान में लायन रामनारायण सोनी सन्टी के फार्म हाउस भेलवाडीह में लायंस क्लब खरसिया के अध्यक्ष लायन डॉ हितेश गवेल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया इस दौरान औषधि फलदार पौधे रोपित किए गए इस अवसर पर लोगों को पौधे देकर सम्मानित करते हुए उन्हें बृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।इस दौरान ग्राम भेलवाडीह के एवँ क्लब के पदाधिकारियों सदस्यों की उपस्थिति रही इस अवसर पर लायन अध्यक्ष डॉ हितेश गबेल ने कहा कि निरंतर बढ़ता हुआ पृथ्वी का तापमान समय पर वर्षा का नहीं होना कहीं बाढ़ कहीं सूखा विषैली गैसों का निरंतर बढ़ता हुआ दुष्प्रभाव है जिस कारण ओजोन परत को भारी नुकसान हानि हो रही है इसके पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। आने वाले समय में स्वच्छ सांस लेना भी दूभर हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि निरंतर घटता हुआ भूमि का जल स्तर अत्यंत चिंतनीय है हम सभी को मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रयास करने होंगे तभी हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकेंगे इसे तो हमें वृहद वृक्षारोपण करने की आवश्यकता होगी जिससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ ही भूमि का जल स्तर भी बढ़ेगा तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण एवं जल उपलब्ध करा सकेंगे क्योंकि जल है तो कल है अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।ला.रामनारायण सोनी सन्टी ने कारगिल विजय दिवश के अवशर पर यह शपथ दिलाया कि आज रोपे गए पौधों को पेड़ के रूप में विकसित होते तक इनकी सुरक्षा हमे करनी है। जीएमटी ला.अनिल बड़तुंगा ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है उनकी सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है हमें अत्यधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों की प्रजातियों को व्यापक रूप से लगाना चाहिए इस अवसर पर लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष लायन रमेश कबुलपुरिया ने कहा की आज पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यकता है हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करने चाहिए भविष्य में लायंस क्लब खरसिया सिटी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा एवं वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर जोन चैयरमेन ला.दिलीप सिंह सलूजा,ला.शिव एडू(पूर्व अध्यक्ष),ला.मनोज अग्रवाल, ला.सुन्दरमल चंदवानी, ला.आदर्श तिवारी,ला.मदन गर्ग,ला.रामनारायण सोनी(पूर्व रिजन चैयरमेन), ला.अशोक अग्रवाल, ला.अविनाश गर्ग,ला.अमित अग्रवाल,आदि मौजूद रहकर बृक्षारोपण कार्य मे सहयोग प्रदान किया।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!