सांकरा

सांकरा:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, नाबालिग चालक की मौत, साथी घायल

सांकरा। थाना सांकरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाने के कारण दुर्घटना हुई, जिसमें चालक की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सांकरा के मर्ग क्रमांक 14/2026 की जांच के दौरान पाया गया कि बलौदाबाजार जिले के थाना सलिहा अंतर्गत ग्राम बिलारी निवासी 16 वर्षीय उमेश कुमार यादव ने 9 फरवरी 2026 को पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीसी 6784 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सांकरा स्थित पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के डिवाइडर से टकरा दिया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक उमेश यादव की मौके पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई, जबकि उसके साथ बैठे रामप्रसाद यादव को गंभीर चोटें आईं।
जांच के दौरान घायल रामप्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने मित्र उमेश यादव के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने सांकरा आया था। इसी दौरान उमेश ने अपने परिचित की मोटरसाइकिल लेकर घूमने की जिद की और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस ने मामले में अन्य गवाहों करन मिर्धा, हितेश पटेल सहित पुलिसकर्मियों एवं शासकीय वाहन चालक के बयान दर्ज किए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय राय में भी मृतक की मृत्यु सड़क दुर्घटना के कारण होना प्रमाणित हुआ है।
जांच में दुर्घटना के लिए वाहन चालक उमेश यादव की लापरवाही को जिम्मेदार पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!