महासुमंद

फटाका फोडने को लेकर पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल ।  आरक्षी केद्र अंतर्गत फटाका फोड़ने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।हितेंद्र कुमार सोनी  ने पुलिस को बताया कि वह नीलकंठ चौंक प्रकाश विडियो गेम के बाजू महासमुंद का रहने वाला है तथा ड्रायवरी का काम करता है कि दिनांक 01.11.24 को रात्रि करीब 10.30 बजे  अपने दोस्त प्रिंस सोनी व वैभव सोनी के साथ राम मंदिर के पीछे कुर्मीपारा महासमुंद में राकेट फटाका फोड रहा था, राकेट फटाका फोडने की बात को लेकर वहीं पास में खडे विजय चंद्राकर पास आकर बोला कि राकेट फटाका को कैसे फोड रहा है राकेट मेरे घर तरफ आया है बोलते हुये  गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा जिसे मना करने पर वह अपने हाथ में रखे कमर में पहनने वाले बेल्ट की बक्कल की ओर से पीठ, पेट, नाक व आंख में मारकर चोंट पहूंचाया है। इसी बीच वहां पर खडे  दोस्त प्रिंस सोनी व वैभव सोनी के द्वारा बीच बचाव किया गया है। पुलिस ने
115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!