सरायपाली

सरायपाली : अंचल के मवेशियों में लम्पी वायरस का खतरा पशुचिकित्सा विभाग अलर्ट

सरायपाली. ब्लॉक के ओडिशा सीमा से लगे के गांवों के मवेशियों में लम्पी वायरस का खतरा मंडराने लगा है, जिसे लेकर पशु विभाग भी सतर्क हो गया है। गांवों में मवेशियों में टीके भी लग चुके हैं और कुछ गांवों में टीका लगाने का कार्य जारी है। इस वायरस से संक्रमित एक भी मवेशियों में लक्षण नहीं मिला है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है। गांवों के मवेशियों में टीके लगाने का कार्य जारी है।जानकारी अनुसार ओडिशा क्षेत्र के गांवों की मवेशियों में लम्पी वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिल रही है, चूंकि ओडिशा सीमा से सरायपाली ब्लॉक का आधा हिस्सा जुड़ा है, इसलिए सरायपाली के ओडिसा बॉर्डर के गांव के मवेशियों में इस वायरस के फैलने का खतरा अधिक है।

खतरे को भांपते हुए पशु विभाग सतर्क हो गया है और बॉर्डर से लगे गांवों सिरपुर, सिरबोड़ा, सोनपुर, राजाडीह में मवेशियों को संक्रमण से बचाने (गोट टॉक्स) टीका लगाया जा चुका है और बॉर्डर सीमा से लगे अन्य गांवों में टीका लगाने का कार्य भी जोर शोर से चल रहा है। पशु विभाग द्वारा अभी तक लगभग 700 मवेशियों को टीका लगाया जा चुका है। विभाग ने दावा किया है कि ओडिशा सीमा से लगे गांवों के मवेशियों में भी अभी तक इस वायरस से संक्रमण के लक्षण अभी तक सामने नहीं आए हैं। ज्ञात हो कि यह बीमारी मवेशियों में 3 वर्ष पूर्व ब्लाक के ग्राम सानपंधी में सामने आया था, उसके पहले और ना ही उसके बाद अभी तक इस बीमारी से पीड़ित एक भी मवेशी ब्लॉक में सामने नहीं आया है। क्योंकि, यह जीवाणु जनित वायरस है और एक मवेशी के सम्पर्क में आने से दूसरे मवेशी में फैलता है। इसलिए पशुपालकों को विभाग द्वारा लक्षण दिखने पर संक्रमित मवेशी से अन्य मवेशियों का दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी जा रही है। लम्पी वायरस से संक्रमित मवेशियों के शरीर में गांठ बन जाता है।

वैक्सीनेशन कार्य भी जारी
इस संबंध में पशु चिकित्सा सहायक संलग्न दुर्गा ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मवेशियों को लम्पी वायरस के संक्रमण से बचाने वैक्सीनेशन का कार्य अभी जारी है। लेकिन ब्लॉक में अभी तक एक भी इस वायरस से संक्रमित मवेशी नहीं मिले हैं। 3 वर्ष पूर्व ब्लॉक के सानपंधी में मामला सामने आया था। उसके बाद से अभी तक नहीं आया है। चूंकि यह वायरस ओडिशा में सामने आया है, इसलिए ओड़िसा सीमा से लगे गांव के मवेशियों में टीकाकरण का कार्य जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!