सरायपाली

सरायपाली: महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा 22 एवं 23 फरवरी को

सरायपाली (काकाखबरीलाल).रामचण्डी महाविद्यालय सरायपाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीए/बी.कॉम तथा बीएससी की पर्यावरण अध्ययन की मौखिक परीक्षा की समय सारिणी घेाषित की जा चुकी है। बीएससी/बी.कॉम. प्रथम, द्वितीय, तृतीय दिनाँक-22 फरवरी 2024 को बीए प्रथम, दिनाँक- 23 फरवरी को 11 बजे से आयोजित है। इस परीक्षा केन्द्र में बैठने वाले छात्र/छात्राएँ उपरोक्त तिथि एवं समय को ध्यान रखते हुए अपनी-अपनी प्रायोगिक पुस्तिका एवं निर्धारित शुल्क के साथ उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु महाविद्यालय के हेल्प डेक्स प्रभारी श्री रविशंकर मांझी के मोबाइल नं. 9009539660 से सम्पर्क करें। वार्षिक परीक्षा एवं प्रायेागिक परीक्षा संबंधी समस्त जानकारी सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!