महासमुंद : राजिम मेला देखने गए युवक के घर चोरों ने बोला धावा ले उड़े कीमती सामान



महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में आशीष दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महावीर पार्क महासमुन्द का निवासी है हाई स्कुल जाम गांव में सहायक ग्रेड 3 (बाबू) के पद पर पदस्थ है । महासुन्द से जाम गांव रोज आना जाना करता है , दिनांक 13.02.23 के शाम 04.30 बजे अपने पुरे परिवार के साथ अपने मकान में ताला लगाकर राजीम मेला गये थे, रात्रि 01.00 बजे राजीम से मेला देख कर महासमुन्द अपने घर आये, बाहर गेट का ताला खोलकर अंदर गया, तो अंदर का दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था जब मकान कमरा अंदर जाकर देखा तो डिब्बा वगैरा बिखरा पडा था एवं नीचे के कमरा में स्टील का आलमारी व उपर कमरा में लकडी का आलमारी का लाकर टुटा हुआ मिला चेक करने पर उक्त दोनो आलमारी मे रखे पुरानी इस्तेमाली सोने व चांदी का जेवरात 01. एक नग सोने का रानीहार वजन 20 ग्राम 02. एक नग गले का सोने का चोकर (गुलबंद) वजन 15 ग्राम 03. चार नग सोने का आईरिंग वजन 12 ग्राम 05. तीन नग सोने का फुल्ली वजन 03 ग्राम 06. एक नग सोने का अंगुठी वजन 04 ग्राम जुमला किमती लगभग 2,12,000/- रूपये 07. चांदी का पांच जोडी पायल वजन 250 ग्राम 08. चांदी का तीन नग करधन वजन 800 ग्राम 09. चांदी का सात जोडी बिछिया वजन 15 ग्राम 10. चांदी का एक जोडी बाजूबंद वजन 03 ग्राम 11. चांदी का चार जोडी चाबी छल्ला वजन 10 ग्राम 12. चांदी का कटोरी,चम्मच वजन 05 ग्राम जुमला किमती 20000/- रूपये एवं नगदी रकम 20000/- रूपये जुमला किमती 2,52,000/- रूपये नहीं थे, उक्त जेवरो एवं नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडकर कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है, प्राथी कि शिकायत पर पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















